आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल-2 फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। बताते चलें कि पहले खबर आई थी कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 'ड्रीम गर्ल 2' की प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर राज शांडिल्य से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लेकर कहा है, क्योंकि उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसके चलते फिल्म की डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।