अनुपम का नोट
अनुपम ने लिखा, 'धर्मेंद्र और उसका फोन- आज से कुछ दिन पहले मैं गुरुग्राम में 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग कर रहा था, वहां का चौकीदार धर्मेंद्र मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाहता था, लेकिन उसके पास कैमरे वाला फोन नहीं था। वो मायूस था कि मेरे साथ फटो कैसे खिचे? ऐसे में मैंने उसे एक नया स्मार्ट फोन गिफ्ट किया। जिसके बाद धर्मेंद्र की खुशी देखकर मुझे बेहद खुशी हुई। उसके फोन की कवर फोटो वही है। गुरुग्राम की ठंड में धर्मेंद्र की मुस्कुराहट से ज्यादा खूबसूरत और कुछ भी नहीं।'
'खोसला का घोसला 2' के बारे में
मूल फिल्म 'खोसला का घोसला' साल 2006 में आई थी। ये एक मजेदार कॉमेडी क्राइम फिल्म थी, जिसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, प्रवीण डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा जैसे कलाकार थे। फिल्म को बहुत पसंद किया गया और इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब 20 साल बाद इसका सीक्वल बन रहा है। पुरानी टीम के ज्यादातर कलाकार वापस आ रहे हैं, जैसे अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी आदि। इस बार रवि किशन भी फिल्म में नजर आएंगे। शूटिंग शुरू हो चुकी है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 42 किलोमीटर लंबी मैराथन में आमिर खान ने लिया हिस्सा, किरण-आयरा भी दिखीं साथ; बोले- 'मेरी बेटी ने मुझे...'