फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 किलोमीटर लंबी मैराथन में आमिर खान ने लिया हिस्सा, किरण-आयरा भी दिखीं साथ; बोले- 'मेरी बेटी ने मुझे...'

Sun, 18 Jan 2026 11:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumbai Marathon 2026: आमिर खान ने 'मैराथन 2026' में हिस्सा लिया। आमिर के अलावा इस रेस में उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल हुईं। 'मैराथन' को लेकर आमिर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आयरा ने उन्हें इस मैराथन में भाग लेने के लिए फोर्स किया था। 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 18 जनवरी 2026 को मुंबई की सड़कों पर टाटा मुंबई मैराथन का बहुत जोश देखने को मिला। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान भी अपनी पूरी फैमिली के साथ इसमें शामिल हुए। उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव, बेटी आयरा खान, बेटे जुनैद खान और आजाद खान, साथ ही दामाद नूपुर शिखरे भी दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

 

मैराथन को लेकर आमिर की राय
अभिनेता आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटी इरा खान के साथ टाटा मुंबई मैराथन 2026 में हिस्सा लिया। आमिर खान ने कहा, 'दिव्यांग लोगों में जो जोश और उत्साह हमने देखा, वो सचमुच बहुत प्रेरणादायक था। ये हमारा पहली बार मैराथन में भाग लेना था और मुंबई के लोगों का जज्बा देखकर हम हैरान रह गए। मेरे फिट रहने का आसान मंत्र है - जो खाओगे, वही बन जाओगे। इसलिए हमेशा स्वस्थ खाना खाओ।'

आयरा की वजह से मैराथन में लिया हिस्सा
जब मीडिया ने आमिर से पूछा कि उन्हें मैराथन में आने की प्रेरणा कहां से मिली, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी बेटी आयरा की तरफ इशारा किया और कहा, 'सच बताऊं तो मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं था। मेरी बेटी आयरा मुझे जबरदस्ती यहां लाई हैं। उसी ने सबको इंस्पायर किया है।'

आमिर का फिटनेस मंत्र
इस दौरान आमिर ने अपने के साथ फिटनेस मंत्र भी शेयर किया। आमिर ने कहा, 'आप वही बनते हैं, जो आप खाते हैं। इसलिए सबसे जरूरी है सही डाइट। उसके बाद 8 घंटे की अच्छी नींद, और आखिर में वर्कआउट। अगर डाइट और नींद सही नहीं तो सिर्फ जिम से फायदा नहीं होगा।' पूरे परिवार को इतना फिट और एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई मैराथन के बारे में
आमिर खान, किरण राव, आयरा खान और आजाद ने 5.9 किमी की ड्रीम रन पूरी की। वहीं जुनैद ने 10 किमी की दौड़ लगाई। नूपुर शिखरे (जो फिटनेस ट्रेनर भी हैं) ने फुल मैराथन यानी 42 किमी की दौड़ पूरी की, जिससे सब हैरान रह गए। टाटा मुंबई मैराथन 2026 की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हुई, जो फ्लोरा फाउंटेन, मरीन ड्राइव, चौपाटी, हाजी अली, बांद्रा-वर्ली सी लिंक और अन्य प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी। रविवार की सुबह, मुंबई वासी और सेलेब्स 42 किलोमीटर लंबी मैराथन में भाग लेने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना करेंगे टॉलीवुड डेब्यू, पहले तेलुगु प्रोजेक्ट 'महाकाली' के बारे में जानें सबकुछ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें