बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बहुत अच्छे कलाकार तो हैं ही, इसके साथ ही वे एक बहुत अच्छे पिता भी हैं। अजय देवगन हर परिस्थिति में हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े नजर आते हैं। बड़े पर्दे के साथ ही अजय देवगन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ पिक्स शेयर करते रहते हैं। अब अजय देवगन में अपने बेटे युग के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक ही तरह से पोज देते नजर आ रहे हैं। बेटे युग के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन भी दिया है।