फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aftab Shivdasani: साइबर ठगी के शिकार हुए आफताब शिवदसानी, अभिनेता को लगी लाखों रुपये की चपत

Tue, 10 Oct 2023 05:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लिस ने हाल ही में बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं और उन्हें 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आफताब शिवदसानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर फ्रॉड आजकल आम बात हो गई है। सरकार द्वारा लगातार फैलाई जा रही जागरूकता के बाद भी देश के बहुत सारे लोग इसका शिकार हो रहे हैं। आम जनता के साथ ही साइबर फ्रॉड बॉलीवुड में भी सेंध लगा चुका है। कई ऐसे अभिनेता हैं, जो साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं और इनमें नया नाम आफताब शिवदसानी का है। बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं और इसमें उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

केवाईसी अपडेट के चलते धोखधड़ी
पुलिस ने हाल ही में बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं और उन्हें 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दरअसल, आफताब के मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि आपका अकाउंट निलंबित कर दिया जाएगा। इसे उन्हें एक प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक की केवाईसी डिटेल्स अपडेट करने के लिए कहा गया था। बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को हुई और इस संबंध में अगले दिन मामला दर्ज किया गया।

ऐसे उड़े आफताब के अकाउंट से पैसे
बताया जा रहा है कि जैसे ही अभिनेता ने लिंक पर क्लिक किया, वैसे ही उनके पास एक कॉल आया। कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने आफताब से बैंक के पेज पर अपना मोबाइल नंबर और पिन नंबर डालने का अनुरोध किया। आफताब ने वैसा ही किया और पेज पर सारी डिटेल्स भर दी। इसके बाद आफताब के बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद अभिनेता ने बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क किया और उनकी सलाह के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

Bye Bye South Cinema: शाहरुख, सनी ने लहराया सबसे ऊंचा परचम, हिंदी के आधे तक भी नहीं पहुंच पाया तेलुगु सिनेमा
विज्ञापन


मामला हुआ दर्ज
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। बता दें, आफताब शिवदासानी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'मस्त', 'मस्ती' और 'हंगामा' शामिल हैं।
Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन के नाती ने ठुकराया नितेश तिवारी की 'रामायण' का ऑफर, आखिर क्या है वजह?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें