आदर्श बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड प्रीक्वल सीरीज 'एलियन' का हिस्सा बन गए हैं और इसमें उनकी भूमिका अहम होने वाली है। इस सीरीज का दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
अभिनेता आदर्श गौरव किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह मशहूर सीरीज हॉस्टल डेज में नजर आए हैं। इसके अलावा उन्होंने द् व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा के साथ अपना शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म ने उन्होंने अपने दमदार अभिनय के बलबूते दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया था। अब खबर है कि उन्होंने अपना दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।
विज्ञापन
हॉलीवुड प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
आदर्श बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड प्रीक्वल सीरीज 'एलियन' का हिस्सा बन गए हैं और इसमें उनकी भूमिका अहम होने वाली है। इस सीरीज का दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसका प्रसारण संयुक्त राज्य अमेरिका के बड़े नेटवर्क FX पर होने वाला है। नोआ हॉले सीरीज के निर्देशक और लेखक हैं, वहीं रिडले स्कॉट ने इसके प्रोडक्शन का काम संभाला है। बता दें कि उनके किरदार का नाम स्टाइटली होगा और आदर्श इस प्रोजक्ट से जुड़कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं एलियन की बात करें तो यह प्रतिष्ठित वेब सीरीज एलिनय फ्रेंचाइजी का रूपांतरण है।
गन्स एंड गुलाब्स के लिए मिली प्रशंसा
आदर्श गौरव की बेहतरीन कलाकार हैं और उनके अभिनय ने ही उनको अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। 'द व्हाइट टाइगर' में अभिनेता की पहली फिल्म ने न केवल उनकी बेहतरीन प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि उन्हें महान सर एंथनी हॉपकिंस के साथ प्रतिष्ठित बाफ्टा के लिए नामांकन भी दिलाया। वहीं नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब्स में उनके अभिनय से अभिनेता को खूब प्रशंसा मिली है। इसके अलावा वह वह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'खो गए हम कहां' में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगे।
इन सीरीज में आए थे नजर
आदर्श की पहली हॉलीवुड सीरीज एक्स्ट्रापॉलेशंस थी। इसके जरिए उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था। यह अमेरिकी एंथोलॉजी ड्रामा सीरीज जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को दर्शाती है। इसमें गेम्स ऑफ थ्रोन एक्टर किट हैरिंग्टन, अमेरिकन एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और सिएना रोज भी अहम किरदारों में नजर आए थे।