उन्होंने कहा, कभी-कभी वह सिर्फ चिल करने, खाने और गाड़ी चलाने के लिए दिल्ली आती हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में उनके दोस्त हैं, जिनके साथ वह कहीं भी निकल जाती हैं। उनका यहां तक कहना है कि जब भी वह दिल्ली के बारे में सोचती हैं, तो उनके दिमाग में मोमोज आते हैं। दिल्ली सोचते ही दिमाग में निजामुद्दीन दरगाह और मोमोज आते हैं!
उनका कहना है, मालवीय नगर के मोमोज सबसे अच्छे हैं! अदा कहती हैं कि स्ट्रीट फूड में उन्हें सिर्फ मोमोज पसंद हैं। जिनके लिए वह तरसती हैं। उन्हें पुरानी दिल्ली का बटर चिकन भी बहुत पसंद है। अदा खान ने टीवी शो 'बहनें' में आकाशी का किरदार निभाया था। वहीं अमृत मंथन शो में वो 'अमृत' का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि एकता कपूर के शो नागिन में शेषा का किरदार निभाकर अदा घर घर में हिट हो गईं। इस किरदार में अदा खान को बहुत पसंद किया गया। अदा का कहना है कि उन्होंने कभी दिल्ली की कोई भी रामलीला लाइव नहीं देखी है। सिर्फ टीवी पर ही रामलीला देखी है। उन्हें रामलीला में हनुमान का किरदार बहुत पसंद है।