फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान संग इश्क फरमा रहे बिग बी के नाती अगस्त्य! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप

Sat, 07 Jan 2023 02:24 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान और अगस्त्य नंदा रिलेशनशिप में हैं। बीते साल कपूर परिवार के क्रिसमस ब्रंच में अगस्त्य ने सुहाना को अपने पार्टनर के रूप में मिलवाया था।
विज्ञापन
Suhana Khan-Agastya Nanda - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा इन दिनों कई बार एक साथ देखे गए। दोनों की तस्वीरों के हिसाब से अफवाहों की मानें तो वे कई साल से एक साथ हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं और अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की भी योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


परिवार से करा चुके हैं मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा वाकई में रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के मुताबिक, बीते साल कपूर परिवार की ओर से क्रिसमस ब्रंच आयोजित किया गया था। इसमें सुहाना भी शरीक हुई थीं, जहां अगस्त्य ने सुहाना का परिचय अपने लाइफ पार्टनर के रूप में कराया था। खबरों की मानें तो अगस्त्य नंदा की मां यानी श्वेता बच्चन भी सुहाना खान को बेहद पसंद करती हैं और पूरे दिल से दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीटी पर जल्द आएगी सुहाना की फिल्म
गौरतलब है कि सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, द आर्चीज फिल्म में उनके साथ अगस्त्य के अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ओटीटी पर नजर आने वाली है।

यह भी पढ़ें- Katrina-Vicky: सासू मां और पति विक्की कौशल संग सिद्धिविनायक पहुंचीं कटरीना, सादगी ने लूटा फैंस का दिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें