फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaani Kapoor: पहलगाम हमले के बाद वाणी कपूर हो रहीं ट्रोल, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

Thu, 24 Apr 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abir Gulaal Actress Vaani Kapoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वाणी कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश में शोक के साथ लोगों के मन में गुस्सा भी है। इस हमले में 28 पर्यटकों की जान चली गई है। इस बीच, वाणी कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की आगामी क्रॉस-बॉर्डर रोमांटिक फिल्म 'अबीर गुलाल' सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का शिकार हो रही है। नाराज नेटिजन्स इस फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं और भारतीय कलाकारों के पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

'उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें चाहिए उनका सिर', पहलगाम हमले के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर ने की मांग

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म पर जमकर निशाना साधा। कई यूजर्स ने फिल्म के प्रचार और फवाद खान की मौजूदगी पर को लेकर सवाल किया। एक यूजर ने लिखा, "हमारे भाई-बहनों पर इस हमले के बाद हर पाकिस्तानी कलाकार पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस कायराना हरकत की हम कड़ी निंदा करते हैं।"  एक अन्य यूजर ने वाणी कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "वाणी, हालात समझो। यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।" एक तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "वाणी, सिर्फ लंबा कद काफी नहीं, थोड़ा हौसला भी दिखाओ।" वहीं, एक और शख्स ने सवाल उठाया, "क्या फवाद खान पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करेंगे?"
Javed Akhtar: 'तू कौन, तेरी औकात क्या...?' पहलगाम हमले को लेकर किस पर क्यों बरसे जावेद अख्तर


विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है। यह प्यार की एक दिल छू लेने वाली कहानी बताई जा रही है। फिल्म में वाणी कपूर और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी रिलीज डेट 9 मई 2025 तय की गई है। लेकिन फवाद खान के होने के कारण यह फिल्म शुरू से ही विवादों में रही है। पहलगाम हमले ने इस विवाद को और हवा दे दी है।
Manoj Muntashir: पहलगाम आतंकी हमलों पर खौला मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की अपील, कहा- आपको प्रतिशोध लेना होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें