फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Film Company: रितेश देशमुख की फिल्म की शूटिंग में शामिल डांसर लापता, नदी में तैरते समय बह जाने की आशंका

Wed, 23 Apr 2025 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Mumbai Film Company: शूटिंग खत्म होने के बाद क्रू में शामिल कुछ लोग नदी में नहाने चले गए थे, और वहां तैरते समय सौरभ शर्मा नामक एक डांसर लापता हो गया। 
विज्ञापन
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई फिल्म कंपनी की सतारा के निकट चल रही शूटिंग के दौरान एक डांसर के लापता हो जाने की सूचना फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई है। जानकारी के अनुसार मुंबई फिल्म कंपनी नामक फिल्म निर्माण कंपनी की एक नई फिल्म की शूटिंग सतारा के पास चल रही थी। दो दिन की शूटिंग के बाद सारे कलाकार होटल लौट चुके थे, तभी पता चला कि उनकी टीम का एक सदस्य लापता है।

विज्ञापन

Big B Mithun Rajinikanth Hema: बिग बी, मिथुन, रजनीकांत, हेमा एक साथ आने को राजी, अक्षय को मिली ये जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद क्र में शामिल कुछ लोग नदी में नहाने चले गए थे, और वहां तैरते समय सौरभ शर्मा नामक एक डांसर लापता हो गया। समाचार मिलते ही फिल्म के अभिनेता व निर्देशक रितेश देशमुख, फिल्म की निर्माता जेनीलिया देशमुख, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आदि तत्काल मौके पर पहुंचे। रितेश ने इस बाबत जिला प्रशासन को भी तुरंत सूचना दी जिसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।
Manoj Muntashir: पहलगाम आतंकी हमलों पर खौला मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की अपील, कहा- आपको प्रतिशोध लेना होगा
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मराठी में की गई पोस्ट के मुताबिक सौरभ का पता लगाने की कोशिश लगातार जारी है। इसमें ड्रोन आदि की भी मदद ली जा रही है। सौरभ के घर वालों को हादसे की इत्तला दी जा चुकी है। समाचार लिखे जाने तक लापता डांसर का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें