फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: 11 साल की हुईं आराध्या, पिता अभिषेक बच्चन ने लुटाया लाडली पर प्यार

Wed, 16 Nov 2022 04:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी के खूबसूरत पलों को भी साझा करते रहते हैं। आज अभिनेता ने अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन पर प्यार भरी पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का आज 11 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी  बेटी के लिए सोशल मीडिया के जरिए बेटी पर प्यार लुटाया है। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी आराध्या की एक तस्वीर साझा की है और साथ ही कैप्शन के जरिए बेटी के प्रति एक पिता की भावनाएं साझा की हैं। अभिषेक बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी प्रतिक्रिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

Renters Struggle: रेंटर्स ही जानते हैं एक अदद घर तलाशने का दर्द, इन फिल्मों-सीरीज में बखूबी दिखाई गई कहानी

 

आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने लुटाया प्यार
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से आराध्या की जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह बेहद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आराध्या काफी क्यूट और प्यारी लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए जूनियर बच्चन ने बेटी पर प्यार भी बरसाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे मेरी नन्ही राजकुमारी, मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं"।  

विज्ञापन

 

OTT Release: अगले दो दिन होंगे मनोरंजन के नाम, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

 

सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अभिषेक बच्चन की पोस्ट पर अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "हैप्पी बर्थडे प्यारी आराध्या, गॉड ब्लेस यू लिटिल वन"। वहीं कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा- "जन्मदिन की शुभकामनाएं छोटी सी एंजल"। इसके अलावा नीतू कपूर, नीना गुप्ता, सिकंदर खेर, सुजैन खान से लेकर सुधांशु पांडे ने भी आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 

Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें