अभिषेक बच्चन ने शेयर की फैमिली फोटो
फिल्म 'कुली' के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हुआ हादसा आज भी सभी को याद है। बिग बी भी कई बार उसे याद कर चुके हैं और कुछ दिनों पहले उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जो हॉस्पिटल से आने के बाद की थी। इस फोटो में अभिषेक उनकी देख-रेख करते नजर आ रहे थे। इसके बाद अभिषेक ने उनकी एक और फोटो शेयर की है जिसमें उनका पूरा परिवार है।
अभिषेक ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'अमिताभ ने कुली दुर्घटना के बाद घर लौटने की एक फोटो शेयर की थी... यहां एक और है।'
Since @amitabhbachchan posted a photo us post his Coolie accident whilst recovering at home, here's another.... Taken on the same day.
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on Jun 10, 2017 at 11:02pm PDT
इस फोटो में जया बच्चन, अमिताभ बच्चन के साथ तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन भी हैं। बता दें कि इससे पहले भी अभिषेक एक फोटो शेयर कर चुके हैं जो कुली दुर्घटना के बाद हॉस्पिटल की थी। उस तस्वीर में उनकी, श्वेता नंदा और कजिन थे। तस्वीर के कैप्शन में अभिषक ने उस समय के बारे में बताया था कि कैसे उनके पिता अमिताभ बच्चन चारों ओर से मशीनों और इंजेक्शन से घिरे हुए थे।