फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से पहले 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का एक और पोस्टर रिलीज

Sun, 11 Jun 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
विज्ञापन
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का एक और नया पोस्टर सामने आया है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस नए पोस्टर ने लोगों में उत्सुकता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस पोस्टर में अक्षय और भूमि रेलवे ट्रैक के पास खड़े हैं और उनके आगे से ट्रेन गुजरती दिख रही है। दोनों इसमें बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
  Akshay Kumar and Bhumi Pednekar looks lovely in #ToiletEkPremKatha @akshaykumar @psbhumi pic.twitter.com/CkAwMGMoyv — Raghuvendra Singh (@raghuvendras) June 11, 2017
विज्ञापन



अक्षय इससे पहले फिल्म के 6 पोस्टर्स रिलीज कर चुके हैं। इन सभी पोस्टर्स में फिल्म से जुड़ा मैसेज शेयर किया गया है। 

स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर आज शाम रिलीज किया जाएगा। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी वाहवाही हो रही है।

बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भी फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने तक की डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें