फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Chopra:'अपने काम का हर हिसाब रखते हैं आदित्य', अभिषेक बच्चन ने निर्देशक को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 22 May 2023 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन
आदित्य और अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। निर्देशक ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। निर्देशक ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है, लेकिन पहली बार  'द रोमांटिक्स' में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। अब हाल ही में, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन

अभिषेक ने खोले आदित्य चोपड़ा के पोल
हाल ही में, अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि आदित्य आज भी अपनी एक डायरी कैरी करते हैं। इसी इंटरव्यू में आदित्य चोपड़ा ने भी अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो रहे हैं।  'द रोमांटिक्स' शो में आदित्य ने अपनी करियर के शुरुआती संघर्षों के बारे में बात की और यह पिता संग अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म को देखने में उनके पिता और उनके नजरिए में जमीन आसमान का फर्क होता था।

Hollywood Action Movies: ये हैं 10 सबसे कामयाब एक्शन फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ‘फास्ट टेन’ का संघर्ष जारी
 

डायरी कैरी करते हैं आदित्य चोपड़ा
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रोमांटिक्स' में अभिषेक ने अपनी जिंदगी के कुछ मस्ती भरे पलों को भी याद करते हुए बताया कि जब अमिताभ बच्चन फिल्म ‘सिलसिला’ की शूटिंग कर रहे थे तो उदय और वह सेट पर पूरा दिन खेलते रहते थे और मस्ती करते रहते थे। अभिषेक ने बताया कि वह दोनों तो एक साथ मिलकर सारा दिन बदमाशी करते रहते थे, लेकिन आदित्य शुरू से ही काफी गंभीर थे और अपने पिता की हमेशा मदद करते थे।

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक-कियारा की फिल्म में होगा धमाकेदार डांस नंबर, इसी के साथ पूरी हो जाएगी शूटिंग

विज्ञापन

 'द रोमांटिक्स' में आए नजर
आपको बता दें कि निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' को डायरेक्ट किया था। शूटिंग के दौरान वह अपने सेट पर अपनी क्रू और एक्टर्स के अलावा अपने पिता की इंटरफेयरन्स को भी बहुत ज्यादा पसंद नहीं करते थे। हालांकि हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लकर कई सारे खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें