फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहिर लुधियानवी' के किरदार में नजर आएंगे जूनियर बच्चन

Sun, 30 Jul 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली और प्रियंका चोपड़ा की बीच हुई सीक्रेट मीटिंग के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गुस्ताखियां' में मशहूर शायर साहिर लुधियानवी का किरदार शाहरुख खान अदा करेंगे। लेकिन अब ये बात कन्फर्म हो गई है कि संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में अभिषेक बच्चन साहिर लुधियानवी के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म की तैयारी के लिए अभिषेक कड़ी मेहनत कर रहे हैं और साहिर की शायरी पढ़ रहे हैं। वह 'मैं पल दो पल का शायर हूं' और 'कभी-कभी मेरे दिल में' जैसे गीतों से साहिर के कैरक्टर को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म में साहिर का किरदार निभाने के लिए अभिषेक ने अपना वजन 12 किलोग्राम तक कम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें