फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किंग’ ने खोली अभिषेक बच्चन की किस्मत, फिल्म के डायरेक्टर के साथ करेंगे अगली फिल्म; हटकर होगी कहानी

Fri, 13 Mar 2026 04:36 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan Act In Siddharth Anand Upcoming Movie: इन दिनों अभिषेक बच्चन शाहरुख खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। अब खबर है कि वह फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म भी करेंगे। इस तरह के जॉनर में अभिषेक ने पहले काम नहीं किया है। 

विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन ने अपने अब तक के करियर में अलग-अलग जॉनर की फिल्म की हैं, लेकिन एक खास जॉनर करने से वह चूके गए हैं। अब वह सिद्धार्थ आनंद की अगली हॉरर फिल्म का हिस्सा होंगे। इस फिल्म की कहानी को लेकर भी अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन


इस जॉनर में अभिनय करेंगे अभिषेक बच्चन
वैरायटी इंडिया के मुताबिक ‘किंग’ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी मारफिक्स बैनर तले एक हाॅरर फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म में ही अभिषेक बच्चन अभिनय करेंगे। कहानी के बारे में बात करें तो यह फिल्म एक पिता और बेटी के इमोशनल रिश्ते पर होगी। फिल्म की बड़े स्तर पर वीएफएक्स का काम भी किया जाएगा। वैसे अब तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट मेकर्स ने नहीं की है। 

फिल्म ‘किंग’ में नेगेटिव रोल कर रहे हैं 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन फिल्म ‘किंग’ में नेगेटिव रोल कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। वहीं किंग खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान एक्शन अंदाज में नजर आए थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

रोल में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं अभिषेक 
अभिषेक बच्चन के पास एक और फिल्म है, जिसे रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है। फिल्म का नाम ‘राजा शिवाजी’ है। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है जो छत्रपति शिवाजी महाराजा पर होगी। अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म ‘कालीधर लापता’ थी, यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म के लिए अभिषेक को काफी सराहा गया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें