फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव अदातिया ने एलपीजी की बढ़ती कीमतों को बताया सोने की खान, लिखा- 'एक गैंस टैंक की कीमत मेरी रोज की...'

Fri, 13 Mar 2026 04:01 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajiv Adatia Post On LPG Crisis: राजीव अदातिया ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक पोस्ट शेयर फैंस और सेलेब्स को हैरान कर दिया है। उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
राजीव अदातिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलपीजी की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही हैं। 'बिग बॉस 15' के फेमस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने आज एलपीजी की बढ़ती कीमतों का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका कहना है कि फिलहाल, बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैंस टैंक बेचने में है।

विज्ञापन

राजीव अदातिया का पोस्ट
राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सड़क किनारे ढेर सारे गैस सिलेंडरों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ राजीव ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने फैसला कर लिया है कि अभी बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है। एक टैंक 10 लाख रुपये का है। ये मेरी रोज की कमाई से कहीं बेहतर है।' राजीव ने इस बिजनेस को सोने की खान बताया है।

सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
राजीव की इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटी ने कमेंट किए। टीवी अभिनेता अली गोनी ने मजाक में पूछा, 'ग्रीन वाला मिलेगा?' अली के अलावा टीना दत्ता, जरीन खान ने हंसने वाले इमोजी बनाएं। कई यूजर्स ने उनसे एक-दो सिलेंडर मांग भी लिए।
विज्ञापन

राजीव अदातिया का करियर
राजीव, शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के मुंहबोले भाई हैं, जो हर साल उन्हें राखी बांधती हैं। पिता के देहांत के बाद 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। बाद में लंदन जाकर फैशन ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की और एक वेडिंग डेकोर कंपनी में काम किया। फिर अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी शुरू की। वह 'बिग बॉस 15' के अलावा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: डीसी स्टूडियो की सुपरहीरो फिल्म में शामिल हुए आरोन पियरे, जानें कब रिलीज होगी 'मैन ऑफ टुमारो'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें