बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन और क्यूट श्रद्धा कपूर की डांस पर आधारित अगली फिल्म एबीसीडी 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।
इसमें आपको वरुण धवन की नृत्य प्रतिभा को पूरी तरह से देखने का मौका मिलेगा। ट्रेलर देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा कि वरुण और श्रद्धा किस कदर थिरकते नजर आने वाले हैं।
ट्रेलर से जो फिल्म की कहानी समझ आती है, वो ये कि वरुण अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए एक डांस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। वरुण को एक पार्टनर मिलती है, श्रद्धा। जिससे बाद में वरुण को प्यार भी हो जाता है।
इसमें डांस टीचर के रूप में प्रभु देवा सभी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर उत्साहित वरुण ने इसके बारे में ट्वीट करके भी खुशी जताई है। फिल्म इस साल 19 जून 2015 को रिलीज होगी।
देखिए पूरा ट्रेलर