फिल्म सेंसर बोर्ड ने बॉलीवुड निर्देशक अब्बास-मुस्तान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'मशीन' को बिना कट के पास कर दिया है। फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इस फिल्म से अब्बास बरमनवाला के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं।
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि बोर्ड सदस्यों को कुछ इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखा जो इसके सीन काटे जाएं।
फिल्म अब्बास-मुस्तान की पुरानी फिल्मों की तरह ही साफ सुथरी है।