आदित्य रॉय कपूर का खुलासा
इस वेबसीरीज में काम करने वाले आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर वेबसीरीज की रिलीजिंग डेट रिवील की है। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, 'अब शुरू होगी आपके पहरेदार की कहानी! पार्ट 2 को डिज्नी+हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज किया जाएगा'।
फैंस हुए एक्साइटेड
आदित्य रॉय कपूर ने जबसे 'द नाइट मैनेजर 2' के पोस्टर को शेयर करके इसकी रिलीजिंग डेट को शेयर किया है, उसी दिन से फैंस इस सीरीज को देखने के लिए बेताब हो गए है। इस स्पाई वेबसीरीज को पसंद करने वाले बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस सीरिज के पोस्टर को अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री शोभिता डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वेब सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में नजर आए हैं। नाइट मैनेजर पार्ट 2 के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं और इसका निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है। नाइट मैनेजर में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं नाइट मैनेजर का पहला पार्ट फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था।