फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Abbas Zafar: अली अब्बास जफर ने की प्रियंका की तारीफ, इस हॉलीवुड एक्ट्रेस से कर डाली 'देसी गर्ल' की तुलना

Wed, 31 May 2023 09:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक से पूछा गया कि उनकी पसंदीदा थ्रिलर कौन सी है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी फेवरेट फिल्म का नाम किल बिल बताया।
विज्ञापन
अली अब्बास जफर, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अली अब्बास जफर ने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। वह कबीर खान के सहायक भी रह चुके हैं। निर्देशक के तौर पर वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। सलमान खान की टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी जबर्दस्त फिल्मों का वह डायरेक्शन कर चुके हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां का निर्देशन भी वह ही कर रहे हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान के घर पर पार्टी, पत्नी गिन्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, सामने आईं मुलाकात की तस्वीरें

अली ने की प्रियंका की तारीफ
हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक से पूछा गया कि उनकी पसंदीदा थ्रिलर कौन सी है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी फेवरेट फिल्म का नाम किल बिल बताया। वहीं, यह पूछे जाने पर कि अगर फिल्म भारत में बनती तो उमा थरमन की भूमिका कौन निभा सकता था। इस पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। अली ने आगे कहा कि प्रियंका बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं।  उन्होंने आगे कहा कि जब आप कोई परफॉरमेंस रोल कर रहे हों तो उसमें एक एक्टर को पूरी मेहनत के साथ काम करना चाहिए। वह परफॉर्मेंस किसी भी एक्शन का आधार होती है। 
Mahesh Babu: महेश बाबू की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, पहली झलक में दमदार एक्शन करते दिखे सुपरस्टार

भारत में काम करने वाली थीं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अली के निर्देशन में बनी फिल्म भारत में काम करने वाली थीं। हालांकि, निक जोनस से शादी करने के लिए उन्होंने सलमान खान की इस फिल्म से किनारा कर लिया था। इसके बाद फिल्म में उनकी जगह कटरीना कैफ को कास्ट किया गया था। 
Akshay Oberoi: 'द ब्रोकन न्यूज' के दूसरे सीजन में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, निभाएंगे अहम रोल
विज्ञापन

इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं अली
अली फिलहाल अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ब्लडी डैडी भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें शाहिद कपूर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था।
Filmy Wrap: अल्लू अर्जुन ने किया पहले प्यार का खुलासा और श्लोका ने दिया बेटी को जन्म, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें