फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Da Bangg 2021: आयुष शर्मा को लेकर बढ़ती दिखी फैंस की दीवानगी, आखिरी समय में बदलना पड़ा एंट्री का रास्ता

Sat, 11 Dec 2021 10:11 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपनी दमदार परफॉरमेंस से देश भर के अपने फैंस को इम्प्रेस करने के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर द-बैंग टूर में अपने कमाल के डांस मूव्स से सभी के दिलों को धड़का रहे हैं। अपनी बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग को एन्जॉय कर रहे आयुष ने द-बैंग टूर के दौरान नई ऊंचाइयों को छुआ है।
विज्ञापन
आयुष शर्मा के द-बैंग टूर के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आयुष शर्मा हाल ही में रिलीज हुई अपनी एक्शन ड्रामा 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपनी दमदार परफॉरमेंस से देश भर के अपने फैंस को इम्प्रेस करने के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर द-बैंग टूर में अपने कमाल के डांस मूव्स से सभी के दिलों को धड़का रहे हैं। अपनी बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग को एन्जॉय कर रहे आयुष ने द-बैंग टूर के दौरान नई ऊंचाइयों को छुआ है। इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि आयुष शर्मा को एंट्री करने के दौरान आखिरी समय में रास्ते को बदलना पड़ा क्योंकि आयुष को लेकर उत्साहित फैंस की भीड़ ने बैरिकेड्स को तोड़ दिया था।

इवेंट टीम में मौजूद लोगों के मुताबिक, "हमने आयुष के लिए एक इंटरेस्टिंग एंट्री को प्लान किया था, जहां वह ऑडियंस के बीच में से होकर स्टेज पर आते लेकिन ऑडियंस के बीच इस बात की थोड़ी सी जानकारी मिलते ही चीजे पल में बदल गईं और देखते ही देखते फैंस ने आयुष के लिए बनाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया और इस वजह से हमें आखिरी समय में स्टेज के पीछे से एक दूसरे ऑप्शन के रूप में एंट्री का प्लान बनाना पड़ा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

द बैंग 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपनी दमदार परफॉरमेंस से देश भर के अपने फैंस को इम्प्रेस करने के बाद अब अपनी आकर्षक बॉडी के साथ-साथ आयुष शर्मा परफेक्ट एक्सप्रेशंस और किरदार के मुताबिक अभिनय की वजह से भी ऑडियंस और फैंस के बीच खूब तारीफें और प्यार पा रहे हैं। द-बैंग टूर में चोगड़ा, रंगतारी और मांझा सहित अपने कुछ सबसे बड़े चार्टबस्टर्स पर परफॉर्म करते हुए आयुष ने अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर बना दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें