फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: सलमान खान के 'द बैंग' टूर का अब तक हिस्सा हैं जैकलीन फर्नांडीस, अभिनेता ने कही ये बात

Sat, 11 Dec 2021 09:36 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार ईडी ऑफिस के चक्कर काट रही हैं। पिछले कुछ समय से प्रवर्तन निर्देशालय इस केस में अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है। कुछ दिनों पहले ही काम के सिलसिले में विदेश जाने के लिए निकली जैकलीन को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
सलमान और जैकलीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार ईडी ऑफिस के चक्कर काट रही हैं। पिछले कुछ समय से प्रवर्तन निर्देशालय इस केस में अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है। कुछ दिनों पहले ही काम के सिलसिले में विदेश जाने के लिए निकली जैकलीन को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। दरअसल जैकलीन सलमान खान के दबैंग टूर का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि अभिनेत्री इस टूर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब सलमान खान ने जैकलीन इस दबैंग टूर का हिस्सा होंगी या नहीं इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन


सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल सलमान खान द बैंग टूर के लिए निकल चुके हैं। इन दिनों वह दुबई में हैं और रिपोर्ट्स की माने तो 10 दिसम्बर को उन्होंने रियाद में परफॉर्म किया। सलमान खान के अलावा इस इवेंट में शिल्पा शेट्टी, गुरु रंधावा, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, साई मांजरेकर सहित कई स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। जैकलीन भी इस शो का हिस्सा थी, हालांकि अब वो इस टूर का पार्ट होंगी या नहीं इसे लेकर लगातार सस्पेंस जारी था। अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : Social Media
सलमान खान ने कही ये बात 

सलमान खान से हाल ही में द बैंग टूर के दौरान जैकलीन फर्नांडिस की मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, ‘इंशाअल्लाह वो यहां जरूर होंगी। अगर जैकलीन यहां पर नहीं होंगी तो मैं जैकलीन बनकर परफॉर्म करूंगा’। सलमान खान की ये बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी की हंसी छूट गई। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ईडी की लगातार पूछताछ के बीच जैकलीन फर्नांडिस शो का हिस्सा बनना कंफर्म नहीं है।

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने प्रशंसकों को दी उम्मीद

हालांकि सलमान खान ने अपनी इस बात से कही न कही फैंस को ये उम्मीद दे दी है कि अगर सबकुछ सही रहा तो जैकलीन द बैंग टूर का हिस्सा बन सकती हैं। सलमान खान जैकलीन के काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने जैकलीन के साथ फिल्म किक में काम किया और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से चल रही है पूछताछ

ED जैकलीन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही है। ईडी के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट भी दिए थे, जिसमें ज्वेलरी, डायमंड, 36 लाख की चार पर्शियन बिल्ली और 52 लाख का घोड़ा शामिल है।  इस केस में जैकलीन का नाम आने के बाद उनसे लगातार पूछताछ हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें