सीएम आवास पर की मुलाकात
सीएम प्रेम सिंह तमांग ने आज बुधवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'आशिकी 3' की टीम से मुलाकात की झलकी शेयर की है। साथ ही टीम को फिल्म के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग बसु, मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला से मेरे आधिकारिक निवास, मिंटोकगैंग में मिलकर बहुत खुशी हुई'।