फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने की 'सिकंदर' का बहिष्कार करने की मांग, निर्देशक एआर मुरुगादॉस बने इसकी वजह!

Wed, 02 Apr 2025 10:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Film Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर मुश्किल में फंस गई है। एक मुस्लिम कार्यकर्ता ने लोगों से सिकंदर का बहिष्कार करने की मांग की है। चलिए बताते हैं कि क्या है इसकी वजह...
विज्ञापन
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों और दर्शकों से ज्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं ही मिलीं। फिल्म की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अब यह फिल्म एक और मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने निर्देशक पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाते हुए 'सिकंदर' के बहिष्कार का आह्वान किया है।

विज्ञापन

 

सिकंदर का बहिष्कार करने का आग्रह
मुंबई के वकील और कार्यकर्ता शेख फैयाज आलम ने मुसलमानों से इस ईद पर एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर का बहिष्कार करने का आग्रह किया है। उन्होंने थुप्पक्की में निर्देशक के पिछले इस्लामोफोबिक कहानी का हवाला दिया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के अनुसार, आलम ने कहा कि मनोरंजन पर खर्च करने के बजाय, गाजा के लिए दान करें और मुस्लिम शिक्षा, कानूनी सहायता और राजनीतिक सशक्तिकरण में निवेश करें।
The Verdict 498A: दीप्तांशु शुक्ला की कहानी पर्दे पर उतारेंगे राज शांडिल्य, 'द वर्डिक्ट 498ए' पर शुरू किया काम

इजरायली उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान
आलम ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने के साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे नेता मुसलमानों के साथ खड़े होंगे या उन्हें धोखा देंगे। आलम ने इजरायली उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीन की रक्षा करना इस्लाम की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, 'यह जश्न मनाने का समय नहीं है। यह त्याग का समय है।'
Somy Ali: अभिनेता राज किरण को 20 साल से ढूंढ रहीं सोमी अली, ऋषि कपूर से किए वादे को निभाने में जुटीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
सिकंदर की बात करें तो सलमान खान की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78.81 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने दुनियाभर में 95 करोड़ रुपये कमाए हैं। सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें