फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की राह चल अब आमिर ने भी किया अंगदान

Wed, 07 Aug 2013 07:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान असली जिंदगी में भी हीरो साबित होने जा रहे हैं। मरने के बाद भी दूसरों के काम आने की ललक के चलते उन्होंने अपने शरीर के आर्गन डोनेट करने का फैंसला किया है।
विज्ञापन


आमिर के पहले उनकी पत्नी किरण राव यह फैसला ले चुकी हैं। अब इन दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपनी यह इच्छा जाहिर कर दी है।

आमिर के अनुसार वह हमेशा से ऐसा करना चाहते थे और कई बार किरण के साथ इस पर चर्चा की। लेकिन बात आई गई हो गई।

'शिप ऑप थिसिअस' फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपनी चाहत पर फाइनल मोहर लगा दी। दरअसल इस फिल्म को ही वह अपने फैसले की मुख्य प्रेरणा मानते हैं।

आमिर का मानना है कि मरने के बाद अपने अंगों से किसी और कि जिंदगी में खुशहाली लाना बहुत बड़ी खुशी का काम है साथ ही इसके साथ ही जो दुआ आपको मिलेगी वो मरने के बाद भी साथ रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें