फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के बेटे जुनैद ने लॉस एंजलिस में दी 'पीके' पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म पीके की सफलता को लेकर बड़ी पार्टी दी। जुनैद के लिए यह सिर्फ उनके पिता आमिर खान की ही फिल्म नहीं थी, बल्कि जुनैद 'पीके' से बतौर सहायक निर्देशक भी जुड़े हुए थे। फिल्म में राजकुमार हिरानी को असिस्ट करने के लिए जुनैद लॉस एंजलिस से मुंबई आ गए थे और फिल्म के शुरूआत से अंत तक जुड़े रहे।
विज्ञापन


'पीके' बॉलीवुड की पहली 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म हो गई है। यह बात पता चलते ही, उन्होंने अपने सभी दोस्तों को फोन किया और इस ऐतिहासिक घटना का जश्न मनाने के लिए एक अचानक पार्टी का आयोजन कर दिया।

फिलहाल जुनैद अपनी पढ़ाई को लेकर लॉस एंजलिस में हैं। उन्होंने इस पार्टी का आयोजन वहीं किया था।
विज्ञापन

'पीके' हुई तीन सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म

आमिर खान की फिल्म पीके तीन सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म हो गई है। 'पीके' को रिलीज होने के बाद से ही लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था।  फिल्म ने जहां वर्ल्ड वाइड जहां 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, वहीं बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म हो गई है जिसने तीन सौ करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है।

हालांकि 'पीके' लगातार विवादों में बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। जानकारों की माने तो फिल्म अभी और कई कमाई के रिकार्ड बनाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें