फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी एक बार फिर चलाएंगी लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री रानी मुखर्जी को 'मर्दानी' में उनके अंदाज के लिए काफी पसंद किया गया। एक बार फिर रानी पर्दे पर अपने उसी अंदाज में लात-घूंसे चलाते नजर आएंगी। रानी फिल्म मर्दानी के सीक्वल में भी काम करने की तैयारी में हैं। फिल्म को लेकर जल्द ही घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर ख़बर है कि यशराज बैनर अपनी इस फ़िल्म का दूसरा भाग बनाने की योजना बना रहा है। फ़िल्म को लेकर इसके निर्देशक प्रदीप सरकार ने कहा, "हमें अभी स्क्रिप्ट के स्तर पर काम करना है लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि हम 'मर्दानी-2' ला रहे हैं।"

फिल्म मर्दानी देह व्यापार और मानव तस्करी की समस्या पर आधारित थी। वहीं मर्दानी 2 भी महिलाओं की समस्या से ही जुड़ी होने की आशा है।
 
विज्ञापन

यशराज की फिल्मों में नजर आती रहेंगी रानी

रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी ने बॉक्स ऑफ़िस पर औसत कारोबार ही किया था, लेकिन फ़िल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय की बेहद तारीफ़ हुई थी। फिल्म को लेकर कहा जाता रहा कि फिल्म स्पेशली आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी के लिए बनाया था। उन्होंने फिल्म में पुलिस अफ़सर का रोल निभाया था और फ़िल्म में ज़बर्दस्त एक्शन किया था।

हालांकि आदित्य चोपड़ा से शादी होने के बाद रानी मुखर्जी यशराज बैनर की फिल्मों में लगातार दिखेंगी। फिल्म मर्दानी 2 को भी उसी नजरिए से देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें