इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली आमिर खान की फिल्म पीके ने अपने सेटेलाइट अधिकार बेच दिए हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने यह टीवी राइट 85 करोड़ में बेचे हैं। ऐसे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अब 300 करोड़ के क्लब में भी पहुंच सकती है।
टीवी के राइट 85 करोड़ में बिकने के साथ फिल्म के गानों के राइट भी शामिल है। इस फिल्म के अलावा धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के राइट करोड़ों में बिके थे। कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम इसलिए विवादों में आ गई थी कि उसने टीवी चैनलों को अपनी फिल्म उसे दिन दिखाने की छूट दे दी थी जिस दिन फिल्म रिलीज हो रही थी।