फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के एक्सपोजर के आगे सनी भी फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी को मिली सफलता भारतीय मूल की विदेशी पोर्न कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। नतीजा यह है कि इंडो-ब्रिटिश पोर्न स्टार शांति डायनामाइट जल्द ही बॉलीवुड में अपने जलवे बिखरने के लिए तैयार है। इस साल के अंत तक दर्शक शांति को उनकी डेब्यू फिल्म ‘आई लव दुबई’ में देख सकेंगे।
विज्ञापन


ब्रिटिश-अमेरिकी पोर्न इंडस्ट्री में शांति एक चर्चित नाम हैं और ब्रिटिश अखबार ‘ईस्टर्न आई’ अपने सर्वे में उन्हें एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में शामिल कर चुका है। परंतु अब शांति बॉलीवुड में किस्मत आजमाना चाहती हैं। कई लोग शांति को अमेरिकी-कनाडाई सनी लियोनी की टक्कर की पोर्न स्टार मानते हैं। सनी ने ‘जिस्म-2’ से बॉलीवुड में कदम रखा और आज उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है।

क्या चलेगा शांति का भी जादू

‘आई लव दुबई’ निर्देशक इकराम अख्तर की पहली फिल्म है। इकराम बॉलीवुड में रेडी, थैंक यू, नो प्रॉब्लम और चल मेरे भाई जैसी फिल्में लिख चुके हैं। फिल्म में शांति के हीरो ‘बिग बॉस-7’ में दिखने वाले एजाज खान होंगे। एजाज लगातार बॉलीवुड फिल्मों में सफल होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि शांति डायनामाइट के सेक्सी अंदाज के साथ लोग उन्हें भी सिर आंखों पर बैठाएंगे। ‘आई लव दुबई’ कॉमेडी फिल्म है। जिसे पूरी तरह से दुबई में शूट किया गया है। इन दिनों पूरी गंभीरता से हिंदी सीखने की कोशिश कर रहीं शांति के अनुसार, ‘फिल्म में मेरा रोल बहुत ही रोचक है और मुझे विश्वास है कि यह फिल्म मुझे बॉलवुड में जमा देगी।’
विज्ञापन

मेरे जैसी सेक्सी है जोया

फिल्म में वह जोया नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। शांति का कहना है कि जोया मेरे ही जैसी है यानी सेक्सी। खास बात यह है कि अभी शांति की फिल्म रिलीज तक नहीं हुई है और उन्हें दो फिल्मों में साइन कर लिया गया है।

ऐसे में तय है कि वह आने वाले दिनों में सनी को कड़ी टक्कर देने जा रही हैं। तो क्या इस टक्कर में दर्शकों को फायदा होगा? शांति कहती हैं, ‘मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करूंगी। मुझे सनी के बारे में कुछ नहीं कहना है।’ अब यह तो वक्त ही बताएगा कि सनी लियोनी को शांति कितनी टक्कर दे पाती हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें