फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: उज्ज्वल निकम की बायोपिक से आमिर खान ने पीछे खींचे हाथ, जानें अभिनेता ने क्यों छोड़ी फिल्म?

Wed, 16 Apr 2025 09:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Kha-Ujjwal Nikam: आमिर खान को कथित तौर पर 2023 में एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें वह उज्ज्वल निकम से प्रेरित एक हाई-प्रोफाइल वकील की भूमिका निभाने वाले थे। अब अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, हाल ही में अभिनेता अपने फिल्मी करियर को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता उज्ज्वल निकम की बायोपिक में काम कर सकते हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स से पता चला है कि अभिनेता शायद इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन

फिल्म ने आमिर की छुट्टी
अभिनेता ने कथित तौर पर शेड्यूल टकराव के कारण महीनों तक बातचीत करने के बाद प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी भी जारी है। फिल्मफेयर ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 'आमिर उज्ज्वल निकम की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए विचार कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक चर्चा और इंतजार के बाद उन्होंने निर्माता दिनेश विजन को मना कर दिया। ऐसा नहीं है कि आमिर को यह प्रोजेक्ट या आइडिया पसंद नहीं आया।'
Randeep Hooda: 'जाट' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म के लिए घटा लिया था 18 किलो वजन

क्यों फिल्म में काम नहीं करेंगे आमिर
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि बात यह थी कि इस तरह के मूल्यवान और गंभीर काम के लिए समय निकाला जा सके। आमिर और उनके परिवार के पास इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए जरूरी समय नहीं था। मैडॉक फिल्म्स इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा है। अब प्रोडक्शन हाउस ने नए प्रमुख अभिनेता की तलाश शुरू कर दी है।
Coolie: रजनीकांत को द्रोणाचार्य की तरह मानते हैं अभिनेता उपेंद्र, ‘कुली’ में साथ काम करने पर हैं उत्साहित
विज्ञापन

कौन हैं उज्ज्वल निकम
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान को 2023 में एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया था, जहां वह उज्ज्वल निकम से प्रेरित एक हाई-प्रोफाइल वकील की भूमिका निभाने वाले थे। बता दें कि उज्ज्वल निकम एक हाई-प्रोफाइल वकील रहे हैं और उन्होंने कुछ ऐतिहासिक मामलों पर काम किया है, जिनमें गुलशन कुमार हत्या मामला और 1993 बॉम्बे ब्लास्ट मामला शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें