फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धूम 3' और 'पीके' बाद आमिर चले जाएंगे कैमरे के पीछे

Tue, 15 Jan 2013 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शकों को आने वाले सालों में आमिर खान के बैनर की कई फिल्में एक साथ देखने को मिल सकती हैं। इसमें से कुछ फिल्में ऐसी होंगी जिन्हें आमिर खान खुद निर्देशित करेंगे। इस साल रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'पीके' और 'धूम 3' के बाद आमिर का फोकस ऐक्टिंग पर न होकर फिल्म के निर्माण पर होगा। इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद आमिर खान कैमरे के आगे न होकर कैमरे के पीछे हो जाएंगे।
विज्ञापन


 फिल्मों के निर्माण के लिए आमिर खान ने कई स्क्रिप्ट मंगाई हैं। वह सभी क्रिएटिव जो अच्छी फिल्म स्क्रिप्ट के लिए जाने जाते हैं आमिर खान ने उनसे फिल्म स्क्रिप्ट मांगी हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर कई स्क्रिप्ट पढ़कर कुछ को फाइनल कर सकते हैं। आमिर यह काम अपनी आने वाली फिल्मों से पहले पूरा करना चाहते हैं। आमिर चाहते हैँ कि 'पीके' और 'धूम 3' के रिलीज होने तक यह साफ हो जाए कि वह कौन-कौन सी फिल्में बनाने जा रहे हैँ। ताकि समय रहते हुए वह स्टारकॉस्ट और फिल्म का ट्रीटमेंट तय कर सकें। आमिर ने कहा है कि वह किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।

वह चाहते हैं कि उनके कमबैक पर कोई सवाल न हो इसलिए वह बेहद सोच समझ कर विषयों का चुनाव कर रहे हैं। स्पष्ट है कि आमिर फिर से अपने निर्देशन की बात तो लेकर काफी संजीदा हैं। उन्होंने अब तक केवल एक ही फिल्म 'तारे जमीं पर' का निर्देशन किया था। उस फिल्म की सफलता के बाद से ही इंडस्ट्री में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं कि आमिर खान भविष्य में कई फिल्मों का निर्देशन करेंगे। अब यदि सब कुछ ठीक रहा तो 2014 में दर्शकों को आमिर खान के बैनर की कई फिल्में देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें