आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ जुनैद खान की फिल्म एक सुपर नेचुरल लव स्टोरी होगी। फिल्म में जुनैद एक बीमा जांचकर्ता की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे कोमा में पड़ी एक महिला की आत्मा से प्यार हो जाता है। सुनील पांडे इस बिना शीर्षक वाली का निर्देशन करने वाले हैं। वह लंबे समय से आमिर के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर', 'डेल्ही बेली' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में सहायता की है। सुनील ने पहले ही प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और आधिकारिक तौर पर अक्टूबर या नवंबर के आसपास जापान में शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है।
Gadar 2: सनी की पहली फिल्म बनाने वाले रवैल का सनी डॉन बनाने का एलान, गदर 3 पर आया लेटेस्ट अपडेट
जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी यात्रा शुरू करेंगे और ऐसी अफवाह है कि उन्हें तमिल हिट फिल्म 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक के लिए साइन किया गया है। कथित तौर पर इस भूमिका के लिए जुनैद खान से संपर्क किया गया है और उनकी कास्टिंग जल्द ही फाइनल होने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। फिल्म में जुनैद के अलावा बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी और इसका निर्माण फैंटम स्टूडियोज द्वारा किया जाएगा। 'लव टुडे' का रीमेक एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।
Fighter: फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा 'फाइटर' का फर्स्ट लुक
'लव टुडे' एक 2022 तमिल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो प्रदीप रंगनाथन द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के साथ इवाना, रवीना रवि, योगी बाबू, सत्यराज और राधिका सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों अच्छी प्रशंसा मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। बता दें कि आमिर के बेटे ने यशराज बैनर के तले 'महाराजा' नाम की फिल्म में भी काम किया है। फिल्म में शरवरी वाघ और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Gadar 2: हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी सिनेमा होनी चाहिए, सनी देओल ने कही दिल छू लेने वाली बात