फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryast: पूरी हुई रिवेंज ड्रामा फिल्म सूर्यास्त की शूटिंग, जबर्दस्त किरदार में दिखेंगी लारा दत्ता और पत्रलेखा

Mon, 14 Aug 2023 02:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस रिवेंज ड्रामा थ्रिलर का निर्देशन अविषेक घोष ने किया है। बता दें कि इश्क ए नादान के बाद अविषेक घोष और लारा दत्ता ने दोबारा हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
टीम सूर्यास्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लारा दत्ता इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि यह शो बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित है। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म सूर्यास्त को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग यूके में चल रही थी जो कि खत्म हो गई है। लारा दत्ता के अलावा इस फिल्म में पत्रलेखा पॉल भी शामिल हैं। इस रिवेंज ड्रामा थ्रिलर का निर्देशन अविषेक घोष ने किया है। बता दें कि इश्क ए नादान के बाद अविषेक घोष और लारा दत्ता ने दोबारा हाथ मिलाया है।

विज्ञापन

लारा दत्ता के लिए यादगार अनुभव
इस दौरान लारा दत्ता ने कहा, 'सेट पर यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैंने शारीरिक और भावनात्मक रूप से इतना गहन शूट कभी नहीं किया है और मैं आने वाले लंबे समय में अवंतिका का किरदार कभी नहीं भूलूंगी। मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह का किरदार निभाने का मौका मिला, यह सबसे यादगार अनुभवों में से एक है।' 

इसे भी पढें- Rashmika Mandanna: रश्मिका के साथ जमेगी धनुष की जोड़ी, इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों सितारे

अद्भुत है पत्रलेखा पॉल का किरदार
पत्रलेखा पॉल कहती हैं, 'सूर्यास्त का हिस्सा बनकर मुझे बहुत मजा आया। मेरे किरदार में कुछ अद्भुत शेड्स हैं, जिन्हें निभाना मुझे बहुत पसंद आया। मुझे यकीन है कि जब फिल्म रिलीज होगी तो सिने प्रेमियों को भी बहुत खुशी होगी।' वहीं फिल्म के बारे में निर्देशक अविषेक घोष कहते हैं, 'सूर्यास्त मेरे दिल के करीब का विषय रहा है। लारा और पत्रलेखा का हमारे साथ जुड़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। दोनों प्रमुख कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे सूर्यास्त की यात्रा एक अद्भुत अनुभव बन गई है।'
विज्ञापन

क्या है सूर्यास्त की कहानी
'सूर्यस्त' की कहानी की बात करें तो यह दो महिलाओं की कहानी है जो बिल्ली और चूहे के खेल का एक बेहतरीन रिवेंज ड्रामा है। यूनाइटेड किंगडम के एक विशाल लॉन के साथ राजसी हवेली पर आधारित इस कहानी में रोमांच, थ्रिलर सभी कुछ हैं, जो दर्शकों को रोमांचित करेगा। इस फिल्म की कहानी को सुदीप निगम ने लिखा है और सिनेमैटोग्राफी तियाश सेन ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें