फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की सेंसर बोर्ड को नसीहत, सुन लें पहलाज निहलानी

Thu, 03 Aug 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presentred by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
आमिर खान
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के फिल्मों को लेकर बेतुके रवैये के लिए आमिर खान ने मीडिया से बात की है। आमिर खान की आने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के ट्रेलर लान्च के दौरान मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड फिल्म मेकर्स को उनका काम करने से रोकता है? 
विज्ञापन


आमिर खान ने इस सवाल पर सेंसर बोर्ड को नसीहत देते हुए कहा, "मेरे अनुसार सीबीएफसी (सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) का काम फिल्मों के सीन्स या कंटेंट को सेंसर करना नहीं होता बल्कि फिल्मों को उनके कंटेंट के अनुसार सर्टिफिकेट और ग्रेड देना होता है।" 
Trending Videos

आमिर खान
दरअससल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट दिए हैं। इससे पहले 'लिप्सटिक अंडर माय बुर्का' को लेकर भी सेंसर बोर्ड का रवैया कुछ ठीक नहीं था।

आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने न सिर्फ फिल्म को 48 कट दिए है बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर किरण श्रॉफ से भी बेतुके सवाल किए हैं।

सेंसर बोर्ड की सीनियर मेंबर ने किरण से कहा, "महिला होकर आप ऐसे सबजेक्ट पर फिल्म कैसे बना सकती हो?"
विज्ञापन

इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से सेंसर बोर्ड ने किया इंकार

पहलाज निहलानी
​इतना ही नहीं बोर्ड के एक और मेंबर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, "वो महिला कैसे हो सकती हैं अगर वो जींस और टी शर्ट पहनती हैं?" 

इसके साथ ही मलयालम फिल्म 'का बॉडीस्केप्स' को सर्टिफिकेट देने से भी सेंसर बोर्ड ने इंकार कर दिया है जिसके लिए सेंसर अध्यक्ष पहलाज निहलानी को हाई कोर्ट से नोटिस भिजवाया गया है। इससे पहले अनुष्का शर्मा भी सेंसर बोर्ड को यही सलाह दे चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें