फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक दिन’ के रिलीज से 39 दिन पहले क्यों शुरू की एडवांस बुकिंग? आमिर ने किया खुलासा, कहा- ‘फिल्म चलेगी या नहीं…’

Sun, 26 Apr 2026 07:52 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan on Ek Din: एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने फिल्म के रिलीज से 39 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू करने का फैसला लिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
 

विज्ञापन
आमिर खान-एक दिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही आमिर खान भी फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि क्यों उन्होंने फिल्म के रिलीज से 39 दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू की। 

क्यों लिया 39 दिन पहले एडवांस बुकिंग का फैसला?

विज्ञापन

आमिर ने जस्ट टू फिल्मी के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इस फिल्म का आइडिया सबसे पहले टीम के ही एक सदस्य ने दिया था। आमिर ने कहा, ‘सच कहूं तो ‘एक दिन’ एक छोटी फिल्म है। इसमें नए कलाकार हैं।

जुनैद ने अभी अपने करियर की शुरुआत ही की है और साई पल्लवी की ये पहली हिंदी फिल्म है। इसलिए मुझे लगा कि इस फिल्म को लोगों तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। जितनी जल्दी हम शुरुआत करेंगे, उतना बेहतर रहेगा। मुझे इस कहानी पर भरोसा है, और मैं खुद काफी इमोशनल ऑडियंस हूं।’

हमें नहीं पता कि फिल्म चलेगी या नहीं

विज्ञापन

आमिर ने निर्देशक सुनील पांडे की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘सुनील ने बहुत शानदार काम किया है। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और उनका जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। हमें नहीं पता कि फिल्म चलेगी या नहीं, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी ये है कि क्या हम स्क्रिप्ट को ईमानदारी से पर्दे पर उतार पाए हैं। यही मेरे लिए सफलता का पहला पैमाना है।

जब मैं फिल्म देखता हूं, तो लगता है कि सुनील ने कहानी को पूरी सच्चाई के साथ पेश किया है। हां, बॉक्स ऑफिस के नंबर भी जरूरी होते हैं, लेकिन अगर कोई फिल्म मुझे पसंद ही नहीं आई और वो हिट हो गई, तो मुझे उस सफलता से खुशी नहीं मिलती।’

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'एक दिन'?
यह फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जुनैद के अपोजिट साई पल्लवी लीड रोल में हैं। साई पल्लवी को शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस की दिक्कत है। ऑफिस की तरफ से जापान ट्रिप के दौरान जुनैद और साई की जिंदगी में एक ऐसा दिन आता है, जो यादगार बन जाता है।  यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। बता दें कि आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें