स्क्रीनिंग की घटना को किया याद
करण ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले हुई स्क्रीनिंग की एक घटना को भी याद किया। उन्होंने बताया कि दर्शकों में मौजूद एक कपल वह सीन देख रहे थे, जिसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के किरदार होटल के कमरे में चेक-इन करते हैं। महिला नाटकीय ढंग से अपने पति की ओर मुड़ी और पति ने शांत भाव से कहा, 'यह एक ड्रीम वाला सीन है।'
कुछ मिनट बाद जब उन्हें एहसास हुआ कि यह सपने का सीन नहीं था, तो कपल उठकर स्क्रीनिंग से बाहर चले गए। तब मुझे एहसास हुआ कि हम एक ऐसे ध्रुवीकृत दर्शक वर्ग में हैं, जो अपने घरों में होने वाली घटनाओं का न्याय करते हैं, उन्हें भूल जाते हैं, उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वे उन्हें फिल्म पर देखना नहीं चाहते, भले ही वह शायद उनके अपने घर में एक वास्तविकता हो।
आठवीं फिल्म के निर्देशन की तैयारी कर रहे करण
करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में लगे हैं। खबरों के मुताबिक, वह अपनी आठवीं फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी में लगे हैं। ये उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित एक बड़े पैमाने पर बनी पारिवारिक ड्रामा फिल्म होगी।