सभी जानते हैं कि संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं जबकि परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील दत्त का किरदार पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था ?
डीएनए के मुताबिक, जब राजकुमार हिरानी फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ आमिर के पास गए और उन्हें कहानी सुनाने के बाद सुनील दत्त का रोल करने के लिए कहा तो आमिर ने कहा,' मुझे लगा तुम मेरे पास संजय दत्त के रोल के लिए आए हो। मुझे उनके पिता का रोल प्ले करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'