फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान का गुरुनानक देव के रूप में फेक टीजर जारी, प्रवक्ता ने बयान जारी कर की कार्रवाई की मांग

Mon, 28 Apr 2025 04:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Fake Poster: आमिर खान की टीम ने गुरु नानक के रूप में अभिनेता को दिखाने वाले एक वायरल पोस्टर को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे नकली और एआई-जनरेटेड बताया है।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'टी-सीरीज' के नाम से चल रहे एक फर्जी यूट्यूब चैनल ने आमिर खान को गुरु नानक देव के रूप में पेश किया है। इस चैनल पर हाल ही में एक टीजर रिलीज किया गया, जिसमें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, गुरु नानक देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस टीजर के सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। 

विज्ञापन


इस मामले पर सिख समुदाय ने आक्रोश जताया और बीजेपी पंजाब के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने इसे धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश करार दिया। मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) में शिकायत दर्ज कराई गई। पंजाब पुलिस, साइबर सेल व सुरक्षा एजेंसियों से दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई। वहीं दूसरी तरफ मामले को तूल पकड़ता देख आमिर खान के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी कियाा।

क्या है विवाद?
यह फर्जी चैनल टी-सीरीज के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा था और उसने एक एआई-जनरेटेड टीजर व पोस्टर प्रसारित किया। इसमें आमिर खान को गुरु नानक देव के तौर पर पेश किया गया। हालांकि, टीजर में गुरु नानक देव को सीधे नहीं दिखाया गया, लेकिन इसका कंटेंट सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना गया।
टीजर की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर था जिसमें लिखा था कि यह 'फैन-मेड' कंटेंट है। केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया और इसका किसी प्रोडक्शन हाउस, अभिनेता या स्टूडियो से कोई संबंध नहीं है। डिस्क्लेमर में यह भी कहा गया कि यह रचनात्मक अभिव्यक्ति है, जिसका मकसद धोखा देना या गलत सूचना फैलाना नहीं है। फिर भी इस सामग्री को आपत्तिजनक माना गया।

आमिर खान के प्रवक्ता का बयान
इस मामले को बढ़ता देख आमिर खान के प्रवक्ता ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा, 'आमिर खान को गुरु नानक के रूप में दिखाने वाला पोस्टर पूरी तरह से फर्जी है और एआई द्वारा जनरेट किया गया है। आमिर खान का ऐसी किसी प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है। वह गुरु नानक का बहुत सम्मान करते हैं और कभी भी किसी अपमानजनक चीज का हिस्सा नहीं होंगे। कृपया फर्जी खबरों पर विश्वास न करें।'

कार्रवाई की मांग
प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने SGPC को लिखे पत्र में कहा कि यह सिख समुदाय को भड़काने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की सुनियोजित साजिश है। उन्होंने पंजाब पुलिस और साइबर सेल से इस चैनल के पीछे के लोगों के आईपी और एमएसी एड्रेस का पता लगाकर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही, उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शन्स से अपील की कि वे इस फर्जीवाड़े की सार्वजनिक निंदा करें और स्पष्ट करें कि उनका इस टीजर या पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं है।
OTT: बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ओटीटी पर धमाल, क्राइम-थ्रिलर-रोमांस से जीता दिल, द रॉयल्स में दिखेगा शाही अंदाज
विज्ञापन

SGPC और सिख नेताओं से सख्ती की मांग
प्रीतपाल ने SGPC और इसके मुख्य वकील हरजिंदर सिंह धामी से इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती हैं और इन्हें रोकना जरूरी है। SGPC ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे जल्द ही इस मुद्दे पर कदम उठाएंगे।
Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' को सलमान खान ने दिखाई हरी झंडी? लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने दिया अपडेट 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें