बीते नवंबर को रिलीज हुई बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ी है। यह बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म थी। साथ ही आमिर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी, लेकिन यह दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर ने फैंस और दर्शकों से इसके लिए माफी भी मांगी और फिल्म को गलती बताया।
Aamir Khan
- फोटो : Twitter
वहीं अब आमिर खान ने इस न्यू ईयर पर बड़ा संकल्प लिया है। जी हां हर स्टार की तरह उन्होंने भी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी और बड़ा संकल्प भी लिया है। आमिर खान ने साल 2019 की शुरुआत में कुल पांच संकल्प लिए हैं। आमिर खान के पांच संकल्प में शामिल हैैं-
1. वह फिर से अपने पूराने अंदाज में लौटेंगे।
2. 2018 में की गई गलतियों से सिखेंगी की दोबारा वह गलती ना हो।
3. अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बनाएंगे।
4. कुछ नया सिखेंगे।
5. ज्यादा से ज्यादा समय मां, बच्चों और पत्नी को देंगे।
नए साल पर आमिर के इस संकल्प से यह साबित हो गया है कि उन्हें ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भारत के बाद चीन में 28 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।