फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
- फोटो : file photo
उन्होंने यूट्यूब को टैग करते हुए ट्वीट किया- 'डियर यूट्यूब, मुझे फोन और मैसेज आ रहे हैं कि देश के कई हिस्सों में यूट्यूब पर The Accidental Prime Minister trailer टाइप करने पर सर्च में कुछ नहीं दिख रहा है या फिर ट्रेलर 50वें स्थान पर है। हम नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे थे। कृपया मदद करें।'' गौरतलब है कि अनुपम खेर को इस बात की जानकारी उनके फैंस द्वारा मिली थी। इसके बाद उन्होंने फैंस द्वारा मिले स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए यूट्यूब को अपनी शिकायत दर्ज की है।
गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही महाराष्ट्र के कई कांग्रेस नेताओं ने फिल्म का विरोध किया है. मूवी पर गांधी परिवार की गलत छवि पेश करने का आरोप लग रहा है। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। विजय रत्नाकर गुट्टे इन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।