फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी है आमिर खान की कुल संपत्ति? मुंबई से लेकर अमेरिका तक फैला है मिस्टर परफेक्शनिस्ट का साम्राज्य

Sun, 05 Jul 2026 09:30 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Net Worth: आमिर खान बॉलीवुड के सबसे जाने-माने सितारों में से एक हैं। अपने करियर के दौरान, आमिर खान ने न केवल फिल्म निर्माण और अभिनय में बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि काफी संपत्ति भी जोड़ी है। जानें कितनी है आमिर खान की कुल संपत्ति?
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में न केवल शोहरत कमाई है, बल्कि एक बड़ा साम्राज्य भी खड़ा किया है। आमिर खान आज गौरी स्प्रैट आज शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की कुल संपत्ति 
फर्स्टपोस्ट के अनुसार, आमिर खान की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 1,862 करोड़ रुपये यानी 200 मिलियन डॉलर से अधिक है। उनकी यह कमाई फिल्मों में अभिनय, फिल्म निर्माण, विज्ञापनों और पुरानी फिल्मों से मिलने वाली रॉयल्टी से होती है।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
देश-विदेश में आलीशान संपत्तियां
  • 61 वर्षीय आमिर खान ने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया है
  • मुंबई के पाली हिल में समुद्र के सामने एक आलीशान बंगला और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स है
  • बंगले और अपार्टमेंट की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है
  • इसी इलाके में उन्होंने 9.75 करोड़ रुपये का एक और फ्लैट खरीदा था
  • इसके अलावा मुंबई के हिल व्यू, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स में भी उनके पास कई फ्लैट्स हैं
  • महाराष्ट्र के खूबसूरत पहाड़ी इलाके पंचगनी में उनका 7 करोड़ रुपये का एक फार्महाउस है

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के 22 पैतृक घर
उत्तर प्रदेश में आमिर खान का एक पैतृक घर भी है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहबाद में उनके पास लगभग 22 पैतृक घर हैं। उन्होंने इन्हें अपने चचेरे भाई-बहनों से लगाव के कारण खरीदा था, ताकि वे भविष्य में वहां खेती कर सकें। इसके अलावा आमिर खान के पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड सितारों के पसंदीदा इलाके बेवर्ली हिल्स में भी एक घर है, जिसकी कीमत लगभग 75 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी स्प्रैट और आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरी स्प्रैट के साथ नई शुरुआत
आमिर खान आज अपनी पुरानी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की मुलाकात करीब 20 साल पहले परिवार के एक सदस्य के जरिए हुई थी। पहले दोनों दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आमिर ने बताया कि थेरेपी की मदद से खुद को समझने के बाद उन्हें इस उम्र में दोबारा प्यार मिला।

आमिर खान ने खुद पुष्टि की है कि वह आज 5 जुलाई को एक बेहद निजी समारोह में शादी कर रहे हैं। यह शादी उनके बांद्रा स्थित घर पर ही हो रही है, जिसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। इसमें किसी भव्य पार्टी के बजाय सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें