फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा पर जमकर बन रहे मजेदार मीम, यूजर्स फिर बोले- देख रहा है न बिनोद

Fri, 12 Aug 2022 08:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का रिलीज के बाद भी खूब विरोध हो रहा है और सोशल मीडिया पर बायकॉट करने के साथ ही इसपर खूब मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। देखें कुछ मीम।
विज्ञापन
लाल सिंह चड्ढा पर बन रहे मजेदार मीम्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जैसा की इस समय बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर हालिया माहौल बना हुआ है, उसका असर 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी दिख रहा है। यह हॉलीवुड की 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक हैं। जहां ओरिजिनल फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, वहीं आमिर की फिल्म की ओपनिंग ही बेहद खराब रही है। अब सोशल मीडिया पर बायकॉट करने के साथ ही इसपर खूब मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स बोले देख रहा है न बिनोद
अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध रिलीज से पहले ही किया जा रहा था और अब रिलीज के बाद भी यूजर्स इस पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं और एक बार फिर से पंचायत 2 का मीम देख रहा है न बिनोद भी खूब वायरल हो रहा है।

लाल सिंह चड्ढा की ओपनिंग ने तो निराश किया ही है इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसे फ्लॉप बता रहे हैं और इस फिल्म पर बन रहे मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कोई आमिर खान की पुरानी फिल्मों के मजेदार दृश्यों की स्क्रीन शॉट साझा कर रहा है तो कोई फिल्म के लीक होने पर मजाक बनाता दिखाई दे रहा है। तो चलिए देखते हैं मजेदार मीम्स।
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने पर करीना कपूर ने के बयान को लेकर भी यूजर्स मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स खाली थिएटर्स की तस्वीरें भी साझा करते दिखाई दे रहे हैं। खबरें हैं कि लाल सिंह चड्ढा ऑनलाइन लीक हो गई है, इसको लेकर भी यूजर्स चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें