फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट से लीक हुआ आमिर खान का लुक, पहचान नहीं पाएंगे

Sat, 16 Sep 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
aamir khan
विज्ञापन
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट से आमिर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- कमल हसन का बड़ा बयान, 'तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में लाना चाहता हूं बदलाव'

इस फोटो को देखकर आमिर के फैन्स को पता चल जाएगा कि फिल्म में आमिर किस तरह का रोल करने वाले हैं। इस तस्वीर में आमिर खान के लम्बे,कर्ली बाल और दाढ़ी भी दिखाई दे रहे हैं। धूल मिट्टी से लिपटे हुए आमिर के कपड़े भी बेहद ही अजीब है।

हालांकि इससे पहले भी इस फिल्म से जुड़ी आमिर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। बावजूद इसके कहा जा रहा है कि ये पहली बार है जब फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ से आमिर का पूरा लुक फैन्स को देखने को मिला है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में होंगी।  ऐसा पहली बार होगा जब आमिर और अमिताभ एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें