बॉलीवुड सुपरस्टार कुछ दिन पहले एक्स वाइफ किरण राव के साथ देखे गए। दोनों ही एक शादी के सिलसिले में भोपाल पहुंचे थे। इस शादी में कई बड़े सितारे और राजनेता मौजूद थे। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। हाल ही में शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में अभिनेता आमिर खान डांस करते हुए नजर आए।