करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे इब्राहिम अली खान
दरअसल, इब्राहिम खान बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से करने जा रहे हैं। इब्राहिम को भी फिल्म निर्माता करण जौहर लॉन्च करेंगे। इब्राहिम करण की आने वाली फिल्म से ही डेब्यू करेंगे, इसकी खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। बता दें कि इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर में हो रहे आतंकवाद पर आधारित है। इसमें इब्राहिम मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें-
Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...
फरवरी में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम फरवरी में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करेंगे। वह इस फिल्म को लेकर काफी समय से तैयारी में लगे हुए हैं। इब्राहिम खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। साथ ही, फिल्म के मुताबिक अपने लुक को तैयार कर रहे हैं। बता दें कि इब्राहिम करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें-
Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें