फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के अलावा इसलिए भी देखें 'धूम 3'

Sat, 17 Aug 2013 12:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल आमिर खान ही नहीं कुछ और भी है जो फिल्म 'धूम3' का स्पेशल अट्रैक्शन है। यह अट्रैक्शन ऐसा है जो परदे पर आने के बाद जरूर युवाओं का ध्यान खींचेगा। यूथ इसे फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को जूतों से प्यार हो गया है। इन दिनों उनके वार्डरोब में जूतों की एक लंबी चौड़ी कतार नजर आ रही है। खास बात यह है कि वह देश विदेश से अलग अलग ब्रांड और स्टाइल के जूते कलेक्ट कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो आमिर को यह शौक उनकी फिल्म 'धूम 3' से आया है। 'धूम 3' में आमिर अलग अलग तरह के जूते पहने नजर आएंगे। खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि फिल्म प्रमोशन में माहिर आमिर फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी अलग अलग तरह के जूतों को पहनकर इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारी में है।
विज्ञापन


फिल्म 'धूम 3' में आमिर लाजर्र दैन लाइफ निगेटिव किरदार को निभाते नजर आनेवाले है। वैसे भी आमिर के प्रमोशन फंडे हमेशा से नए और आकर्षित होते हैं।

तो इस बार अगर वह अपने जूतों को कुछ अलग ढंग से फिल्म के प्रमोशन में प्रयोग करते हैं तो यह भी 'धूम 3' का नया अट्रैक्शन हो सकते हैं। यह फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें