फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के लिए सिर्फ आमिर ही हैं असली हीरो

Sat, 14 Mar 2015 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान आज पचास बरस के हो गए हैं। एक अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में राज करने वाले आमिर खान कई अभिनेत्रियों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन हीरोईनों के लिए आमिर केवल पर्दे पर ही नहीं असली जिंदगी में भी हीरो हैं। कंगना रनाउत भी उन हीरोईनों में से एक हैं जो आमिर को असल जिंदगी का हीरो मानती हैं।

कंगना ने आमिर की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह वास्तविक जिंदगी में भी असली हीरो से कम नही हैं।
कंगना के अनुसार चाइल्ड हुड में जब उनके पेरेंट फिल्में देखने पर पाबंदी लगाते थे तब भी वह आमिर की फिल्मों की तरफ खिंचती चली जाती थीं।

आमिर की 'लगान' तब आई जब वह नौंवी कक्षा में पढ रहीं थीं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और कंगना, आमिर की और भी ज्यादा बड़ी फैन बन गईं।

कंगना का कहना है कि जहां बॉलीवुड में स्थापित लोग अपने नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों को काम दिलवा रहे हैं आमिर टेलेंट को बढावा दे रहे हैं। वह एक ऐसे शक्स हैं जो किसी भी टेलेंटेड न्यू कमर को प्लेटफार्म देने में सबसे आगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर कंगना 'सत्यमेव जयते' जैसे सामाजिक सरोकार रखने वाले शो को प्रस्तुत कर आमिर ने एक और मिसाल पेश की है।

कंगना अपनी बहन रंगोली पर तेजाब फैकने वाली घटना को याद करते हुए कहती हैं आमिर के शो में इस प्रकार के मुद्दे उठाए गए जिससे यह प्रदर्शित हुआ कि वह मानवीय संवेदनाओं का भी बहुत ख्याल रखते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें