ऋषि कपूर ने हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा के हईशा' देखी तो उनको अचानक ही अपनी फिल्म 'नसीब अपना अपना' की याद आ गई।
ऋषि कपूर की यह फिल्म 1986 में आई थी जिसमें ऋषि की शादी एक ऐसी लड़की से कर दी जाती है जो बदसूरत है और जिसे वह जरा भी पसंद नहीं करते।
दम लगा के हईशा देखते वक्त ऋषि के दिमाग में उनकी फिल्म 'नसीब अपना-अपना' फिर से कौंध गई, लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि यशराज बैनर की यह फिल्म काफी बेहतरीन फिल्म है।
ऋषि ने ट्वीट किया है, "दम लगा के हईशा' मेरी फिल्म का एक बेहतरीन वर्जन है। मुझे उस गांव की लड़की की याद दिलाता है जिस से मेरी जबरदस्ती शादी करवा दी गई थी।"
इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने हास्य भरे लहजे में लिखा है, "यह है 'घुमावदार छोटी'। ये हैं नसीब अपना-अपना की राधिका, फरहा और मैं। यह फिल्म सफलतम फिल्म थी।"
'दम लगा के हईशा' में भी 'नसीब अपना-अपना' की ही तरह एक लड़के की एक मोटी लड़की से जबरदस्ती शादी करवा दी जाती है।