रूपहले परदे पर हमेशा कुछ अलग और कुछ नया करने में विश्वास करने वाले मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर अब छोटे परदे पर खुद को रिपीट करते जा रहे हैं। इससे पहले कोका कोला और टाटा स्काय की एड फिल्म में महिला का किरदार निभा चुके आमिर खान एक बार फिर एक एड के लिए महिला बन गए हैं।
इस खबर की पुष्टि जाने माने मेक-अप मैन मिकी कांट्रेक्टर ने की। उन्होंने बताया, "हां! आमिर जल्द ही एक एड फिल्म में औरत के किरदार में नजर आएंगे। उनका यह लुक मैंने ही तैयार किया है। इससे पहले भी चार बार वे महिला का किरदार कर चुके हैं। हर बार मैंने ही उनका लुक और मेकअप किया है।"
मिकी के मुताबिक न सिर्फ उनके लिए बल्कि आमिर के लिए भी यह बहुत ही थका देने वाला अनुभव था। आमिर को हफ्ते में दो बार पूरी बाडी के शेविंग करनी होती है। ढाई घंटे की लंबी मेहनत के बाद ही आमिर का पूरा गेटअप तैयार होता है।
वैसे आमिर सबसे पहले महिला के लुक में फिल्म 'बाजी' के आयटम गीत डोले डोले दिल डोले में दिखे थे।